000 04048 a2200253 4500
003 NISER
005 20251209160424.0
008 251205b |||||||| |||| 00| 0 hin d
020 _a9788126715428
_qPaperback
040 _aNISER LIBRARY
_beng
_cNISER LIBRARY
082 _a82-1
_bAGA-P
245 _aप्रतिनिधि कविताएँ :
_bकुँवर नारायण
260 _aनई दिल्ली :
_bराजकमल प्रकाशन प्रा. लि.,
_c2023.
300 _a231 pages
520 _aशुरू से लेकर अब तक की कविताएँ सिलसिलेवार पढ़ी जाएँ तो कुँवर नारायण की भाषा में बदलते मिज़ाज को लक्ष्य किया जा सकता है। आरम्भिक कविताओं पर नई कविता के दौर की काव्य-भाषा की स्वाभाविक छाप स्पष्ट है। इस छाप के बावजूद छटपटाहट है-कविता के वाक्य-विन्यास को आरोपित सजावट से मुक्त कर सहज वाक्य-विन्यास के निकट लाने की। आगे चलकर यह वाक्य-विन्यास कुँवर नारायण की कविता के लिए स्वभाव-सिद्ध हो गया है। लेकिन उनकी विशेषता यह है कि उन्होंने सहज वाक्य-विन्यास को बोध के सरलीकरण का पर्याय अधिकांशतः नहीं बनने दिया। सहज रहते हुए सरलीकरण से बचे रहना, साधना के कठिन अभ्यास की माँग करता है। 'सहज-सहज सब कोई कहै-सहज न चीन्हे कोय!' बाल-भाषा में 'प्रौढ़ व्यक्तित्व को अभिव्यक्ति' देने की चुनौती को कुँवर नारायण ने बहुत गहरे में लिया और जिया है। परम्परा की स्मृति और 'सैकड़ों नए-नए' पहलुओं को धारण करनेवाली काव्य-भाषा सम्भव करने के लिए जो साधना उन्होंने की होगी, उसका अनुमान ही किया जा सकता है। कुँवर नारायण इस महत्त्वपूर्ण सचाई के प्रति सजग हैं कि 'कलाकार-वैज्ञानिक के लिए कुछ भी असाध्य नहीं।' वे इस गहरी सचाई से भी वाक़िफ़ हैं कि चिन्तन चाहे दार्शनिक प्रश्नों पर किया जाए चाहे वैज्ञानिक तथ्यों पर, काव्यात्मक भाषा ही प्रत्यक्ष दिखने वाले विरोधों के परे जाकर मूलभूत सत्यों को धारण करने का हौसला कर पाती है।
600 _aNarayan, Kunwar,
_d(1927–2017)
650 _aHindi poetry
_y20th century
655 _aPoems
700 _aअग्रवाल, पुरुषोत्तम
_eeditor
_6880-02
856 _3Reviews
_uhttps://www.goodreads.com/book/show/11491777?ref=nav_sb_ss_1_13#CommunityReviews
942 _cHC
_2udc
999 _c36319
_d36319